पाकिस्तान की संसद में पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को होगी बहस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संसद (National Assembly of Pakistan) में इमरान खान के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। विपक्ष की तरफ से शाहबाज शरीफ ने संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के सात दिन के भीतर इस पर वोटिंग कराई जाएगी। …

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संसद (National Assembly of Pakistan) में इमरान खान के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। विपक्ष की तरफ से शाहबाज शरीफ ने संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के सात दिन के भीतर इस पर वोटिंग कराई जाएगी। साथ ही 31 मार्च को इस पर संसद में बहस होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ चल रहे माहौल के बीच 8 मार्च को विपक्षी पार्टियों ने नेशनल असेंबली के सचिवालय में नोटिस देकर 14 दिन के भीतर अनिवार्य सत्र बुलाने की मांग की थी, जिसके बाद से ही देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल गहरा गया है। हालांकि, विपक्ष की तरफ से दी गई समय सीमा के तीन दिन बाद 25 मार्च को सत्र बुलाया गया था, लेकिन स्पीकर ने प्रस्ताव को पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है इसलिए उन्हें कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है. दरअसल, विपक्ष दलों से इमरान को गद्दी से हटाने की मुहिम चलाता रहा, लेकिन पहली बार उसे कामयाबी मिलती दिख रही है, क्योंकि इमरान खेमे के करीब दो दर्जन सांसद भी उनसे मुंह मोड़ चुके हैं।

बता दें कि 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के 155 सदस्य हैं और सरकार में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों की जरूरत है. उधर, विपक्षी पार्टियों को भरोसा है कि उन्हें सरकार को गिराने के लिए 342 के सदन में 172 सदस्यों का समर्थन मिल सकता है, जबकि सरकार का दावा है कि उसे इस प्रयास को विफल करने के लिए सदन में आवश्यक समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में वैन गहरी खाई में गिरी, सात की मौत

संबंधित समाचार