रायबरेली: करकसा ने आजमगढ़ को हराकर जीता सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में राही ब्लॉक के भांव ग्राम सभा में आयोजित सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार की शाम को शानदार आगाज हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रतियोगिता के आयोजक व भांव प्रधान फजल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय लिया गया। प्रतियोगिता में 16 …

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में राही ब्लॉक के भांव ग्राम सभा में आयोजित सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार की शाम को शानदार आगाज हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रतियोगिता के आयोजक व भांव प्रधान फजल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय लिया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच भांव व बाराबंकी की टीम के बीच खेला गया।इस दौरान कई मैच खेले गए।

फाइनल मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ देर रात तक जुटी रही।आखिर में करकसा और आजमगढ़ की टीम फाइनल में पहुँची। करकसा और आजमगढ़ की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में करकसा की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर आजमगढ़ की टीम को हराकर ट्राफी जीत ली। आयोजक द्वारा विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं उपविजेता टीम को तीन हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।रेफरी मुबारक हुसैन, सहजादे,कमेंटेटर इरफान खुर्शीद, स्कोरर आफताब, रामानंद रहे। इस मौके पर फैसल, अजय मौर्य,रोहित, मिश्रीलाल, आफताब, मुन्ना, शमीम, जुनैद, इरफान, सलमान, मुस्लिम, मोहित, सत्यम, आमिर, बलराम, अभिलाख, मोहनलाल, श्रवण सहित कई प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित, 74 हस्तियों को मिलेगा सम्मान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका