शाहजहांपुर: एक अप्रैल से चार जोड़ी ट्रेनों को हरी झंडी
शाहजहांपुर,अमृत विचार । कोरोना काल से बंद चार ट्रेनों को एक अप्रैल से चलने की झंडी मिल गई है। चार जोड़ी ट्रेने संचालित होने से जनपद वासियों को काफी सुविधा होगी। जिसमें रोजा से बरेली, बरेली से अलीगढ़ की अपडाउन ट्रेने है। रेल विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार बरेली से अलीगढ़ ट्रेन …
शाहजहांपुर,अमृत विचार । कोरोना काल से बंद चार ट्रेनों को एक अप्रैल से चलने की झंडी मिल गई है। चार जोड़ी ट्रेने संचालित होने से जनपद वासियों को काफी सुविधा होगी। जिसमें रोजा से बरेली, बरेली से अलीगढ़ की अपडाउन ट्रेने है। रेल विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार बरेली से अलीगढ़ ट्रेन संख्या 54534, अलीगढ़ से बरेली 54353, रोजा से बरेली 54355 और बरेली से रोजा 54356 ट्रेने एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
कोरोना काल के दौरान यह ट्रेने बंद कर दी गई थी, जो अब एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। बताते है कि यह ट्रेने बंद होने से जनपद वासियों को काफी दिक्कते हो गई थी, लेकिन एक अप्रैल से दिक्कते दूरी हो जाएगी। यात्री अब सीधे शाहजहांपुर से अलीगढ़ की यात्रा कर सकता है। सबसे ज्यादा फायदा रौजा क्षेत्र के यात्रियों का होगा।
ये भी पढ़ें-
