बरेली: हड़ताल के समर्थन में उतरी एनई रेलवे मजदूर यूनियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। जिसके पहले दिन आयकर कार्यालय बरेली में सरकार को निजीकरण और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा गया। हड़ताल के समर्थन में अब नरमू भी उतर आई है। आयकर कार्यालय पहुंचे एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय …

बरेली, अमृत विचार। सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। जिसके पहले दिन आयकर कार्यालय बरेली में सरकार को निजीकरण और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा गया। हड़ताल के समर्थन में अब नरमू भी उतर आई है।

आयकर कार्यालय पहुंचे एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसन्त चतुर्वेदी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों को लागू करके सरकारी सम्पत्तियों को बेचने का काम कर रही है जो आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद घातक है। क्योंकि यह सिर्फ बेरोजगारी को बढ़ावा देना है। इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महाराष्ट्र से पति को तलाशने बरेली आई पत्नी

संबंधित समाचार