सीतापुर: दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दो सगे भाइयों को किया जख्मी, केस दर्ज
बिसवां/सीतापुर। दो पक्षों में हुए विवाद में दो सगे भाई धारदार हथियार के वार से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसवां के मोहल्ला रायगंज निवासिनी संगीता …
बिसवां/सीतापुर। दो पक्षों में हुए विवाद में दो सगे भाई धारदार हथियार के वार से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसवां के मोहल्ला रायगंज निवासिनी संगीता मिश्रा ने कोतवाली बिसवां में दी गयी तहरीर में कहा है कि रविवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते रायगंज निवासी दीपक कश्यप व झज्झर निवासी उमंग शुक्ला ने संगीता मिश्रा के पुत्र सुयश पर हमला कर दिया।
जिसको बचाने के लिए बड़ा बेटा निश्चय गया तो उसपर भी हमला किया गया। जिससे शिकायतकर्ता के दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर रूप से जख्मी कर हमलावर हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संगीता मिश्रा की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में तबदीली की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने राजनीति से लिया संन्यास, आपातकाल में काट चुके हैं जेल
