बहराइच: बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र में गुदडी चौराहा के निकट बच्चों के विवाद में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौराहे पर पुलिस तैनात है। कोतवाली नगर के मोहल्ला गुदडी में रामसरन मंदिर स्थित है। मंदिर के …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र में गुदडी चौराहा के निकट बच्चों के विवाद में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौराहे पर पुलिस तैनात है। कोतवाली नगर के मोहल्ला गुदडी में रामसरन मंदिर स्थित है। मंदिर के निकट रविवार रात को बच्चों के बीच विवाद हो गया।

बच्चों के विवाद के बीच ही बड़े लोग आमने सामने आ गए। दो समुदाय के लोग आमने सामने आए। दोनों पक्ष की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। तभी गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज वशीरगंज कमला शंकर चतुर्वेदी पहुंचे।

उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाल राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी भी पहुंच गए। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि दो समुदाय के बीच पथराव हुआ है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष बने आरसी पंत

संबंधित समाचार