आज का राशिफल। 29 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। वकीलों को आज किसी महत्वपूर्ण अभियोग में जीत मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। अपने खानपान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। वृष आज किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दुविधा की …

मेष

आज व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। वकीलों को आज किसी महत्वपूर्ण अभियोग में जीत मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। अपने खानपान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

आज किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दुविधा की स्थिति में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के लिएआज कुछ कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन

आज कारोबारी यात्राओं के दौरान आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

कर्क

आज अनावश्यक खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। इसके कारण आपके निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। दिखावे के कारण आपका नुकसान हो सकता है। व्यवसाय को लेकर कोई भी अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचें।

सिंह

आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। जॉब में आप अपने काम में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सीनियर्स से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या

आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके कष्टों का निवारण होगा। आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहेगा। सामाजिक ज़िम्मेदारी को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

तुला

आज बच्चों के व्यवहार से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हाथ आए अवसरों को चुके नहीं। भौतिक सुख-साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज अचानक बढ़ी गर्मी के कारण सिरदर्द हो सकता है। जल्दबाज़ी के कारण आपके काम उलझ सकते हैं। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

धनु

आज जॉब के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कड़ी मेहनत के द्वारा आपके कार्य सफल होंगे। अपने संपर्क क्षेत्र का व्यावसायिक उपयोग करेंगे। लोगों से आपको काफी प्रेम व सम्मान मिलेगा। धार्मिक पूजा-पाठ में आप रुचि लेंगे।

मकर

आज राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ

आज अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दोपहर के बाद रुके हुए काम बनते हुए प्रतीत होंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिए दिन अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना पर चर्चा कर सकते हैं।

मीन

आज कड़ी धूप के कारण चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। शरीर में जल की कमी न होने दें। विद्यार्थियों की शिक्षा में थोड़ी बाधा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको कुछ काम दोबारा करने पड़ेंगे जो आपके पहले किए हुए हों।