इटावा: खड़ी बस से हुई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
इटावा। सोमवार को छात्र अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकला था। तभी रास्त में उसकी बाइक खड़ी बस से भिड़ गई। हादसे में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। थाना कोतवाली क्षेत्र के पंजाब कॉलोनी का रहने वाला कृष्णा सेंगर (15) पुत्र राजेंद्र सेंगर अपने …
इटावा। सोमवार को छात्र अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकला था। तभी रास्त में उसकी बाइक खड़ी बस से भिड़ गई। हादसे में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के पंजाब कॉलोनी का रहने वाला कृष्णा सेंगर (15) पुत्र राजेंद्र सेंगर अपने मित्र (मौसम सिंह (16) पुत्र सुमित नारायण दोहरे निवासी विजय नगर थाना फ़्रेंड्स कॉलोनी को छोड़ने गया था।जेल के सामने सैय्यद बाबा माजार के पास बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से भिड़ गई।
आसपास के लोगों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में कृष्णा और मौसम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान मौसम की मौत हो गई। वहीं कृष्णा की हालत गंभीर है।
