मुरादाबाद : बिजली के 1.5 करोड़ रुपये लेकर लापता हुए 20 हजार उपभोक्ता
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले के कुल 20,000 बिजली उपभोक्ता ढूंढ़ने नहीं मिल रहे हैं। इन्होंने बिजली का उपभोग तो कर लिया, लेकिन बिल जमा नहीं करवाया। अब इनमें से कई उपभोक्ताओं की मौत हो चुकी है तो कुछ ने दूसरे के नाम से बिजली कनेक्शन ले लिया। पुराना बकाया चल ही रहा है। इन उपभोक्ताओं पर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले के कुल 20,000 बिजली उपभोक्ता ढूंढ़ने नहीं मिल रहे हैं। इन्होंने बिजली का उपभोग तो कर लिया, लेकिन बिल जमा नहीं करवाया। अब इनमें से कई उपभोक्ताओं की मौत हो चुकी है तो कुछ ने दूसरे के नाम से बिजली कनेक्शन ले लिया। पुराना बकाया चल ही रहा है। इन उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का 1.5 करोड़ रुपया बकाया है। निगम इन्हें खोजने के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा। इसमें अधिशासी अभियंताओं को लगाया जाएगा।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा 31 मार्च तक युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शासन स्तर से यह निर्देश मिला है कि दो हजार रुपये से अधिक के बकायेदार सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कवायद भी तेजी से चल रही है। वहीं अब तक 30,000 कनेक्शन काटे भी जा चुके है। इसके साथ ही चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ ही कार्रवाईभी जारी है। निगम का अर्द्धसरकारी संस्थानों पर 10 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। इसके साथ ही 20,000 से अधिक बिजली के उपभोक्ता गायब ऐसे हैं जो मिल नहीं रहे।
वहीं अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि इन उपभोक्ताओं की सूची में 40 फीसदी मामले डबल बिलिंग (दोहरा बिल) के हैं। डबल बिलिंग के मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी वितरण खंडों के अधिशासी अभियंताओं को दी गई है। इसके साथ ही उपभोक्ता की तलाश के लिए टीम बनाकर जांच की जाएगी। इसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जिले में उपभोक्ताओं की संख्या
घरेलू उपभोक्ता- 18 लाख, 96 हजार, 825
व्यावसायिक उपभोक्ता- एक लाख, 21 हजार 330
औद्योगिक उपभोक्ता – 17 हजार, 164
ये भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा कर रेलकर्मी ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा को सौंपी जांच
