लखनऊ: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बोलीं मायावती, कहा- बीजेपी को हराना है तो मुस्लिम समाज अपनी भूल सुधारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर विधानसभा चुनाव में मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी को हराना है तो मुस्लिम समाज अपनी भूल सुधारे। यूपी में सपा व भाजपा की अन्दरूनी मिलीभगत जग-जाहिर रही है कि इन्होंने …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर विधानसभा चुनाव में मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी को हराना है तो मुस्लिम समाज अपनी भूल सुधारे।

ट्वीट में मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी की अंदरूनी मिलीभगत जग-जाहिर है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम कराकर (हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके) यहां डर और आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ और उसने सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की। इस भूल को सुधार कर ही बीजेपी को यहां हराना संभव है।

पढ़ें- गोवा: कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगी साेनिया गांधी

 

संबंधित समाचार