बहराइच: सेना के जवान को नहीं मिल रहा न्याय, शिकायती पत्र देने के बाद भी जमीन से नहीं हट रहा कब्जा
बहराइच। मोतीपुर के उर्रा बगिया निवासी युवक चीन सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात है। लेकिन जवान अपने ही घर की जमीन से कब्जा नहीं हटवा पा रहा है। इसके लिए जवान और उसकी मां ने थाने के साथ एसडीएम और आईजीआरएस पर भी शिकायत की है। लेकिन मामले को निचले स्तर के कर्मचारी …
बहराइच। मोतीपुर के उर्रा बगिया निवासी युवक चीन सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात है। लेकिन जवान अपने ही घर की जमीन से कब्जा नहीं हटवा पा रहा है। इसके लिए जवान और उसकी मां ने थाने के साथ एसडीएम और आईजीआरएस पर भी शिकायत की है। लेकिन मामले को निचले स्तर के कर्मचारी दबा दे रहे हैं।
घर और परिवार छोड़कर एक जवान हमारे और हमारे परिवार की सुरक्षा कैसे करता है, यह एक जवान ही जान सकता है। लेकिन जब उसे ही पुलिस और प्रशासन से न्याय न मिले तो वह कहां जाए। ऐसा ही एक मामला जिले के मोती पुर थाना क्षेत्र के उर्रा बगिया निवासी सेना के जवान मंजय कुमार पुत्र तूफानी का है। मन्जय सेना में जवान हैं। इस समय उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर है।
मंजय के मुताबिक उसकी जमीन गाटा संख्या 764/0.76 पर अंकित है। फिर भी पड़ोसी नेबूलाल, लक्ष्मी, राम निवास, रामा और भजनी प्रसाद जमीन पर ही कब्जा कर कूड़ा लगा रहे हैं। कूड़े का ढेर उसके घर के सामने लगा हुआ है। कई बार विरोध किया गया, फिर भी कब्जा नहीं हटा।
मंजय ने बताया कि मोती पुर थाने, उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के आईजीआर एस पोर्टल पर शिकायत की गई, लेकिन जांच को निचले स्तर के कर्मचारी दबा देते हैं। जिससे उसे न्याय नहीं मिल रहा है। मंजय ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं लेखपाल शिवकुमार ने बताया कि पुलिस की मदद मिल जाए तो वह जमीन की पैमाईश कर देंगे।
