अयोध्या: रामलला को भक्तों ने भेंट की चांदी की चरण पादुका और चौकी, ट्रस्ट के सदस्यों ने जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामलला के भव्य मंदिर का जैसे-जैसे निर्माण हो रहा है वैसे ही वैसे दानदाता भी दिल खोलकर अनमोल चीजें चढ़ा रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश से आये रामभक्तों ने रामलला को साढ़े 11 किलो चांदी से निर्मित चरण पादुका व चौकी भेंट की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका आभार भी व्यक्त किया …

अयोध्या। रामलला के भव्य मंदिर का जैसे-जैसे निर्माण हो रहा है वैसे ही वैसे दानदाता भी दिल खोलकर अनमोल चीजें चढ़ा रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश से आये रामभक्तों ने रामलला को साढ़े 11 किलो चांदी से निर्मित चरण पादुका व चौकी भेंट की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका आभार भी व्यक्त किया है।

5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। उसके बाद से अयोध्या में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा। हालांकि कोरोना काल में रामभक्तों की संख्या में कमी जरूर आई, लेकिन दान व चढ़ावे का सिलसिला जारी रहा।

सोमवार को इंदौर से पधारे बाबूलाल महाजन, मुकेश महाजन, राजेश महाजन, विवेक महाजन, महेश कुमार महाजन सभी लोगों ने बाबूलाल  के नेतृत्व में एवं स्थानीय स्वामी परमानंद मिश्र के निर्देशन में साढे 11 किलो का चांदी का चरण पादुका एवं राम जी के आभूषण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य श्री डॉ अनिल मिश्रा को ट्रस्ट कार्यालय में समर्पित किया।

चांदी के चौकी पर नवरात्र में राम जन्म भूमि के अस्थाई मन्दिर में कलश स्थापित किया जाएगा। अनिल मिश्रा ने बताया कि पूजा विराजमान रामलला के सामने होती है। नौ दिन तक गर्भ गृह में अनुष्ठान भी चलता है, जो कि रामनवमी तक जारी रहता है।

पढ़ें- बरेली: दंबगों ने दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका से सोने के कुन्डल और मंगलसूत्र लूटा

संबंधित समाचार