बरेली: नगर निगम में भिड़े कर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी, लगे भ्रष्टाचार के आरोप
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंचने ही वाली थी कि तब तक नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने दोनों का बीच-बचाव करा दिया। कर विभाग के कर्मचारी ने अधिकारी पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंचने ही वाली थी कि तब तक नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने दोनों का बीच-बचाव करा दिया। कर विभाग के कर्मचारी ने अधिकारी पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ ने एक ज्ञापन नगर आयुक्त को भी सौंपा है। साथ ही आश्वासन दिया किया मामले की जांच कराई जाएगी।
अचानक से आकर हड़काने लगे
दरअसल, कर विभाग के एक कर्मचारी का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह कंप्यूटर कक्ष के बाहर खड़ा हुआ था। उसी वक्त वह अधिकारी आए और कर्मचारी को हड़काने लगे। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बड़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंचने वाली थी। मगर वहां पर खड़े अन्य कर्मचारियों ने दोनों के बीच बीच-बचाव करा दिया। मगर मामला इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी ने उनके लिए अपशब्द भी बोले।
5 हजार रुपए की कर रहे थे मांग
कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी उससे हर दिन कम से कम 5 हजार रुपए की मांग करते है। नहीं देने पर निलंबन की चेतावनी देते है। इस मामले में नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की। उधर, दूसरी ओर अधिकारी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से आरोप लगाए जा रहे हैं वह सब पूरी तरह से झूठे हैं। ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें-
