बहराइच: अग्निकांड में लाखों का हुआ नुकसान, लेखपाल ने क्षति का किया आकलन
बहराइच। बौंडी के ग्राम बोहरवा के मजरा ककरहिया गांव में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पांच ग्रामीणों के मकान को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस कर घायल हुए हैं। लाखों का नुकसान हुआ है। महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा ककरहिया …
बहराइच। बौंडी के ग्राम बोहरवा के मजरा ककरहिया गांव में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पांच ग्रामीणों के मकान को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस कर घायल हुए हैं। लाखों का नुकसान हुआ है।
महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा ककरहिया गांव निवासी राम लखन पुत्र रामेश्वर के मकान में मंगलवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते लपटों ने पड़ोसी दिलेराम बेटा रामेश्वर, छोटे बेटा रामेश्वर, शिव कुमार बेटा कृपाराम व अशोक बेटा कृपाराम के फूस के मकान को भी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में सभी मकान जलकर राख हो गए।
पांच ग्रामीणों के मकान में अनाज, कपड़ा, बर्तन और नकदी समेत आठ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। भीषण अग्निकांड में राम लखन व दिलेराम की भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। भैंस के इलाज के लिए ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय बौंड़ी को सूचना दी है। भीषण अग्निकांड में लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई है।
अग्निकांड की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने रिजवान अहमद ने घटनास्थल का मुआयना किया है। ग्राम प्रधान राजू शुक्ला ने बताया कि अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दिया गया है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है सभी अग्निकांड पीड़ितों को अपने निजी कोष से त्रिपाल व अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।साथ ही शासन द्वारा अग्निकांड पीड़ितों सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: जंग के बीच इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता शुरू
