IPL 2022 : विराट कोहली के साथ बायो-बबल में जुड़ीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) का रोमांच जारी है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बायो-बबल में उनके साथ जुड़ गई हैं। मंगलवार को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पर अनुष्का …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) का रोमांच जारी है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बायो-बबल में उनके साथ जुड़ गई हैं। मंगलवार को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कान लिए फोटो के लिए पोज देती दिख रही हैं।

Image

आपको बता दें कि इस फोटो में जो खास बात रही वह थी इनके पीछे का बैकग्राउंड। तस्वीर पर गौर करेंगे तो आप देख सकते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी प्यारी सी गुड़िया वामिका के लिए अपने घर की छत को ही प्ले गार्डन में तब्दील कर दिया है। फैंस लगातार इस तस्वीर को शेयर तो कर ही रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- बेटी को कैमरे की नजर से छुपाने के लिए विराट कोहली ने अपने घर को ही प्ले गार्डन बना दिया है, तो वहीं अन्य यूजर लिखता है कि- डैडी नंबर वन।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में सभी खिलाड़ी इस वक्त बायो-बबल का हिस्सा हैं। ऐसे में अगर किसी खिलाड़ी के परिवार का सदस्य बाद में जुड़ता है, तो उसे क्वारनटीन रहने के बाद ही जोड़ा जा सकता है। अनुष्का शर्मा भी क्वारनटीन के बाद जुड़ हैं।

पहले मैच में आरसीबी को मिली थी हार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2022 में अपनी शुरुआत हार के साथ की थी। पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को मात दी थी, आरसीबी ने 205 का स्कोर बनाया फिर भी जीत नहीं सकी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच 30 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे आमने-सामने होंगी। विराट कोहली ने अपने पहले मुकाबले में 29 बॉल में 41 रनों की पारी खेली थी

ये भी पढ़ें : महिला और पुरुष टीमों की पुरस्कार राशि के अंतर को कम करने पर विचार कर रहा आईसीसी

संबंधित समाचार