मुरादाबाद: हड़ताल में कर्मचारी नेता ने अपर नगर आयुक्त को ललकारा, कहा- किसी दिन सफाई कर्मचारी कर देंगे हाथ साफ
मुरादाबाद, अमृत विचार। वेतन बढ़ाने व प्राइवेट कंपनी के लिए चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में धरनास्थल पर एक सफाई कर्मचारी नेता ने मंच से अपर नगर आयुक्त को ललकाराते हुए कहा कि ऐसा न हो कर्मचारियों को आपके ऊपर ही हाथ साफ करना पड़े। पिछले कई दिनों से नगर निगम कार्यालय पर सफाई …
मुरादाबाद, अमृत विचार। वेतन बढ़ाने व प्राइवेट कंपनी के लिए चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में धरनास्थल पर एक सफाई कर्मचारी नेता ने मंच से अपर नगर आयुक्त को ललकाराते हुए कहा कि ऐसा न हो कर्मचारियों को आपके ऊपर ही हाथ साफ करना पड़े।
पिछले कई दिनों से नगर निगम कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी अपना वेतन बढ़ाने व प्राइवेट कंपनी को शहर की सफाई की जिम्मेदारी न देने पर अड़े हैं। मंगलवार को धरनास्थल पर सफाई कर्मचारी नेता धमेंद्र मुल्तानी ने निगम के एक सफाई इंस्पेक्टर के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।
इतना ही नहीं कर्मचारी नेता ने अपर नगर आयुक्त को निशाना बनाते हुए कहा कि अपर नगर आयुक्त को पुलिस में होना चाहिए था, क्योकि वह हमेशा गुस्से से ही बात करते हैं और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते रहते हैं। धमेंद्र मुल्तानी ने कहा कि अपर नगर आयुक्त आप कहीं और चले जाओ, ऐसा न हो यह सफाई कर्मचारी तुम्हारे ऊपर ही हाथ साफ कर दें किसी दिन। कर्मचारी नेता ने कहा कि हम मुकदमें से भी नहीं डरते हैं। अगर जल्द ही सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
