नैनीताल: किसानों को दी उन्नत खेती और बागवानी की जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर में बागेश्वर के किसानों का एक दल नई तकनीकी की खेती व बागबानी के बारे में जानने के लिए पहुंचा। यहां पर स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें अलग-अलग विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी मुहैया कराई गई। मंगलवार को केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर में पहुंचे 51 किसानों …

नैनीताल, अमृत विचार। केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर में बागेश्वर के किसानों का एक दल नई तकनीकी की खेती व बागबानी के बारे में जानने के लिए पहुंचा। यहां पर स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें अलग-अलग विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी मुहैया कराई गई।

मंगलवार को केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर में पहुंचे 51 किसानों के दल का यहां के प्रभारी डॉ. अरुण किशोर ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें संस्थान की म्यूजियम में ले जाया गया जहां उन्होंने अलग-अलग बीजों, बागवानी एवं फलदार वृक्षों में लगने वाले रोगों व उपचार के बारे में जाना। डॉ. अरुण ने आडू़ में लगने वाले रोगों के बारे में विस्तार से बताने के साथ रोगों के निराकरण के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा लहसुन, पुलम, आडू, नाशपाती, सेब, प्याज, स्ट्राबेरी सहित अन्य फलों की प्रजातियों में होने वाले रोगों के बारे में जानकारियां दीं। किसानों को आईसीएआर मुक्तेश्वर द्वारा दी जा रही तमाम निशुल्क योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।

वहीं आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शेर सिंह व डॉ. चंद्रकांत जाना ने किसानों को पशुओं में खुरपका, मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. नारायण सिंह, आशा देवी, ललित मोहन, दिनेश कुमार, चंपा, रूपा देवी, करन, दीवान सिंह, सूरज कुमार, दान सिंह, सुमित कुमार सहित कई युवा, महिला और बुजुर्ग काश्तकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार