बरेली: बहन की मौत के बाद भाई ने कराया जीजा पर हत्या का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की जलकर मौत हो गई। बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की जलकर मौत हो गई। बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

दरअसल, क्योलड़िया एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 10 साल पहले क्योलड़िया के ही एक दूसरे गांव से हुई थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों के बाद ही उसके जीजा का संबंध दूसरी महिला से हो गया। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। यह झगड़े काफी बढ़ चुके थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी वहन को अपने साथ ले गए थे। तब से वह वहीं पर रह रही थी।

सोमवार को बुलाया मंगलवार को मौत की खबर
मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार को उसके जीजा ने फोन किया। कहा कि अगर शाम तक उन्होंने उनकी पत्नी को घर नहीं भेजा तो वे उससे रिश्ता खत्म कर देंगे। जिसके बाद वह बहन को ससुराल पहुंचा गया। मृतक के भाई ने बताया कि मगर मंगलवार सुबह उनके जीजा ने कॉल किया कि उनकी बहन ने आत्मदाह कर लिया है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो शव घर में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। उधर, मृतका के भाई की तहरीर पर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बीडीए ने बिचपुरी में ढहाया हरिओम जूनियर हाईस्कूल, अवैध कब्जा कर बनाया गया था

संबंधित समाचार