बाराबंकी: गहमागहमी के बीच बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, 95 प्रतिशत हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 95 प्रतिशत मतदान हुआ। 21 विभिन्न पदों के लिए 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसे लेकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बुधवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन …

बाराबंकी। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 95 प्रतिशत मतदान हुआ। 21 विभिन्न पदों के लिए 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसे लेकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बुधवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए कुल 36 बूथ बनाए गए थे।

सुबह ही मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा था। दोपहर में मतदान कुछ धीमा रहा मगर शाम को मतदान ने तब जोर पकड़ा जब विभिन्न प्रत्याशियों ने ढूंढ ढूंढ कर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अधिवक्ताओं को लाना शुरू किया। इस दौरान 1812 मतदाताओं में से 1727 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी स्वामी दयाल मौर्य, मुरली धर त्रिवेदी,एवं जुबेर अहमद एवं सहायक चुनाव अधिकारी विवेकानंद सिंह ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,एवं संजय गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए मतदान के दौरान अधिवक्ताओं ने अनुशासन का माहौल प्रस्तुत किया। इस बार अध्यक्ष व महामंत्री समेत कई पदों पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच खासी टक्कर देखने को मिल रही है। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली मतगणना पर है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: काश! ऐसे ही दफ्तरों से निकलते अधिकारी…तो हल्द्वानी की सड़कें चौड़ी नजर आतीं

संबंधित समाचार