कानपुर: धारदार हथियार से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। चौरा के बकरी बाजार में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव में हर मंगलवार को पशु बाजार लगता …

कानपुर देहात। चौरा के बकरी बाजार में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव में हर मंगलवार को पशु बाजार लगता है। मंगलवार सुबह पशु मालिक व व्यापारियों की भीड़ इकठ्ठा होना शुरू हो गई। लोगों ने बाजार में बंद क्लीनिक के सामने तिरपाल के नीचे एक युवक का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा देखा।

शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के कई निशान थे। सूचना पर सीओ प्रभात व कोतवाल राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

एक दिन पहले से ही लग जाता है जमावड़ा

चौरा गांव में काफी पहले से पशु मेले का आयोजन किया जा रहाहै। सोमवार को दूर-दूर से हजारों की संख्या में व्यापारी बकरे व बकरियां लेकर पहुंच जाते हैं। आशंका है कि रात में ही युवक की हत्या कर शव क्लीनिक के बाहर पक्के चबूतरे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल तक किसी को भी नहीं जाने दिए। मीडिया कर्मियों को भी घटना स्थल दूर रखा गया।

दो माह में भोगनीपुर में छठीं हत्या

भोगनीपुर में दो माह के भीतर यह छठीं हत्या है। मंगलवार को युवक का लहूलुहान शव मिला। इससे पहले पुखरायां बाईपास के इस्लामाबाद मोहल्ले में छह लोगों ने राहुल नट की पीटकर हत्या कर दी थी। कुछ ही दिन बाद महकापुर गांव में दीपेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। यह मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया था कि कुशाजापुर गांव में पांच साल के बालक की कुकर्म के बाद हत्या की गई। इसके पहले भाजपा नेता राजेश तिवारी के पुत्र अमरेश तिवारी की तीन लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शैदलीपुर गांव में शिवम सचान की हत्या कर दी गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है…राजेश कुमार सिंह, कोतवाल भोगनीपुर।

यह भी पढ़ें:-बरेली: राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका