उन्नाव: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव: बारा सगवर थाना क्षेत्र के बेदरा सराय गांव निवासी एक युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बैदरा सराय निवासी सौरभ 20 …

उन्नाव: बारा सगवर थाना क्षेत्र के बेदरा सराय गांव निवासी एक युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बैदरा सराय निवासी सौरभ 20 साल  बेटा फतेह बहादुर ने मंगलवार देर रात खुद को तमंचा से गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक लहुलुहान हालात में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर तमंचा कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस के अनुसार पिता ने तहरीर में गोली मारकर आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : प्रदर्शन को लेकर भाजपा में बवंडर, फट सकता है अंतरकलह बम

संबंधित समाचार