बुर्का पहनी लश्कर-ए-तैयबा की ग्राउंड वर्कर ने CRPF कैंप पर फेंका था पेट्रोल बम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कश्मीर। उत्तरी कश्मीर में सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है। महिला का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। मंगलवार शाम को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में बुर्का पहनी एक महिला ने सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंक दिया। इस संदिग्ध महिला की पहचान हो …

कश्मीर। उत्तरी कश्मीर में सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है। महिला का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। मंगलवार शाम को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में बुर्का पहनी एक महिला ने सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंक दिया।

इस संदिग्ध महिला की पहचान हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मामले पर बात करते हुए कहा कि इस महिला की पहचान कर ली गई है और अब उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आईजीपी ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही वो गिरफ्त में होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ बंकर पर हमला करने वाली ये महिला लश्कर-ए-तैयबा की ग्राउंड वर्कर है जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: BJP वोटर्स को धमकी देने वाले TMC MLA पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, प्रचार पर लगाई रोक

संबंधित समाचार