बरेली: वन एवं पर्यावरण मंत्री के स्वागत में जंक्शन पर उमड़ा जन सैलाव, कदम रखने तक की नहीं बची जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। योगी राज 2.0 में बरेली के दो विधायकों को मंत्री पद दिया गया। जिसमे पहले बरेली शहर से विधायक डॉ. अरुण कुमार और दूसरे आंवला विधायक धर्मपाल सिंह। मंत्री पद मिलने के बाद बरेली शहर से विधायक डॉ. अरुण कुमार बुधवार को ट्रेन से बरेली पहुंचे। उनके स्वागत के लिए मानो पूरा …

बरेली, अमृत विचार। योगी राज 2.0 में बरेली के दो विधायकों को मंत्री पद दिया गया। जिसमे पहले बरेली शहर से विधायक डॉ. अरुण कुमार और दूसरे आंवला विधायक धर्मपाल सिंह। मंत्री पद मिलने के बाद बरेली शहर से विधायक डॉ. अरुण कुमार बुधवार को ट्रेन से बरेली पहुंचे। उनके स्वागत के लिए मानो पूरा शहर ही जंक्शन पर पहुंच गया हो। भीड़ इतनी उमड़ी कि जंक्शन पर कदम रखने तक की जगह नहीं थी। पुलिस भी भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। घंटों बाद डॉ. अरुण कुमार जंक्शन से बाहर तक आ सके।

वन एंव पर्यावरण मंत्री बने है अरुण कुमार
दरअसल, डॉ. अरुण कुमार को वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है। मंत्री पद मिलने के बाद वह पहली बार हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस बरेली पहुंचे। इस ट्रेन को पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर आना था। मगर लोगों का जनसैलाव देखते हुए इसे रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर रोकने का फैसला लिया। जिससे भीड़ इधर-उधर न भागे।

जमकर हुई धक्का-मुक्की
लोगों की भीड़ का आलाम यह था कि वहां पर अन्य यात्रियों को कदम रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन आने के बाद स्टेशन पर जमकर धक्का मुक्की हुई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। हर कोई डॉक्टर अरुण के गले में माला पहनाने को उत्साहित था। डॉ अरुण के साथ सेल्फी का भी क्रेज नजर आया। महिला पुरुष सभी भाजपा कार्यकर्ता डॉ अरुण के स्वागत के लिए जंक्शन पहुंचे। कई विभागों के अधिकारी भी आए हैं। विशेष रूप से वन विभाग के अधिकारी स्वागत समारोह में लगे थे।

 

इसे भी पढ़ें-

बरेली: 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बरेली में भी हड़कंप, कई सेंटरों पर असमंजस की स्थिति

संबंधित समाचार