आज घोषित होंगे परिषदीय विद्यालयों के परीक्षा फल, 50 हजार अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की भी ली गई परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं संपन्न हो गई है। आने वाली 31 मार्च को बच्चों के वार्षिक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले 29 और 30 मार्च तक परीक्षा में अनुपस्थित रहे लगभग 50,000 बच्चों की परीक्षा संपन्न करा लेने का दावा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। परीक्षाफल इसी तारीख में घोषित …

बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं संपन्न हो गई है। आने वाली 31 मार्च को बच्चों के वार्षिक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले 29 और 30 मार्च तक परीक्षा में अनुपस्थित रहे लगभग 50,000 बच्चों की परीक्षा संपन्न करा लेने का दावा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। परीक्षाफल इसी तारीख में घोषित कर दिया जाएगा।

अमृत विचार से खास बातचीत में जिला समन्वयक ट्रेनिंग विनीता मिश्रा ने बताया आने वाली 31 तारीख को जिले के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का वार्षिक रिजल्ट घोषित कर नए सत्र की तैयारियां की जाएंगी। शासन द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को विभिन्न माध्यमों से इसकी सूचना दे दी गई है।

शासन हमें जून के पहले सप्ताह तक नई किताबें मुहैया करा पाएगा। इससे पहले विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की किताबों का संग्रह कर लिया गया है। और उन्हीं के द्वारा अध्यापन कार्य जारी रहेगा। जनपद अंतर्गत बने 132 मॉडल स्कूलों में 120 स्कूल ऐसे हैं। जिनके अध्यापन सहित विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता रहती है।

पढ़ें-मुरादाबाद : मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल से कूड़ा उठाने कार्य ठप, जगह जगह पसरी गंदगी

संबंधित समाचार