पीलीभीत: 44 दिन बाद हत्थे चढ़ा सूदखोर, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के जान देने के मामले में करीब डेढ़ माह तक चली टालमटोल के बाद कार्रवाई को गति मिल सकी है। मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई …

अमृत विचार, पीलीभीत। सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के जान देने के मामले में करीब डेढ़ माह तक चली टालमटोल के बाद कार्रवाई को गति मिल सकी है। मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई आगे न बढ़ने पर पुलिस पर भी मामला दबाने के आरोप लगने लगे थे। फिलहाल अब कार्रवाई होने पर परिजन ने राहत की सांस ली है।

घटना 13 फरवरी की है। शहर के मोहल्ला आसफजान के निवासी आकाश शर्मा उर्फ सागर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसका शव अपने ही कमरे में लटका मिला था। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद पत्नी की तहरीर पर मोहल्ला काला मंदिर निवासी पवन मिश्रा के खिलाफ खुदकुशी को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि आकाश ने जरूरत पड़ने पर बाइक गिरवी रखकर पवन से रुपये ब्याज पर लिए थे।

असल चुकता करने के बाद भी आरोपी अधिक रकम की मांग कर रहा था। इसे लेकर मारपीट और धमकी देकर प्रताड़ित करने का भी आरोप था। एफआईआर दर्ज होने के बाद कई दिनों तक मामला ठंडे बस्ते में रहा। जिससे पुलिस पर भी आरोप लगाए जाने लगे थे। मगर, पुलिस लगातार छानबीन जारी होने की बात कह रही थी।

डेढ़ माह बाद अब आखिरकार सूदखोर पर शिकंजा कस ही गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पवन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। अज्ञात में बताए गए आरोपियों के बारे में जांच चल रही है

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गन्ने के खेत से खींच ले गया बाघ, एक घायल, दो लापता

संबंधित समाचार