श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारत के साथ समुद्री सुरक्षा समझौतों से श्रीलंका की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि भारत के साथ हाल में जिन समुद्री सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, उनसे द्वीपीय देश की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और देश के कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा “गलत व्याख्या ” की जा रही है। इस सप्ताह यहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे …

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि भारत के साथ हाल में जिन समुद्री सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, उनसे द्वीपीय देश की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और देश के कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा “गलत व्याख्या ” की जा रही है। इस सप्ताह यहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे के दौरान ‘समुद्री बचाव समन्वय केंद्र’ (एमआरसीसी) की स्थापना को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए थे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, “एमआरसीसी की स्थापना, क्षेत्र में संचालित हो रहे पोतों के संकट में पड़ने पर उनकी तलाश और बचाव के लिए बेहद अहम है। इससे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के अनुपालन के साथ पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।” बयान में कहा गया कि श्रीलंका के तलाशी एवं बचाव (एसएआर) क्षेत्र में वाणिज्यिक पोतों के समुद्री एसएआर परिचालन के लिए श्रीलंकाई नौसेना उत्तरदायी है।

बयान में भारत की ओर से मुफ्त में ‘फ्लोटिंग डॉक’ सुविधा प्राप्त होने का भी उल्लेख किया गया। बयान के अनुसार भारत ने श्रीलंका को बिना किसी शुल्क के एक डोर्नियर निगरानी विमान उपलब्ध कराने को भी कहा है। बयान में कहा गया कि भारत सरकार के साथ सुरक्षा समझौतों से श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा को न कोई खतरा है और न ही कोई रुकावट पैदा होगी जैसा कि कई प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दुष्प्रचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा