मेरठ पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, कहा-‘बाबा का बुलडोजर ठीक जगह चलना चाहिए’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। आज भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत प्रदेश के मेरठ में थे। टिकैत उन जगहों पर भी गए जहां वो किसान आंदोलन के समय धरनास्थल बनाए गए थे। वहां उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर सही जगह पर चलना चाहिए। टिकैत ने कहा कि वहां की तर्ज पर यूपी में भी स्टेडियम और शिक्षा …

मेरठ। आज भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत प्रदेश के मेरठ में थे। टिकैत उन जगहों पर भी गए जहां वो किसान आंदोलन के समय धरनास्थल बनाए गए थे। वहां उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर सही जगह पर चलना चाहिए।

टिकैत ने कहा कि वहां की तर्ज पर यूपी में भी स्टेडियम और शिक्षा पर काम होना चाहिए। स्टेडियम को लेकर उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से युवाओं को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। बच्चे सड़कों पर दौड़ लगाते हैं और हादसे हो जाते हैं। स्टेडियम बनने से उनको सुविधा मिलेगी।

पीएम मोदी का पायलट प्रोजेक्ट है डिजिटल इंडिया

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि बिजली के दाम भी हरियाणा के बराबर होने चाहिए। उन्होंने डिजिटल इंडिया की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मॉडल प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के तहत गन्ने का भुगतान भी अब डिजिटल हो जाना चाहिए। पीएम मोदी का पायलट प्रोजेक्ट है डिजिटल इंडिया।

टिकैत ने कहा कि इस बार गेंहू का दाम अच्छा मिलेगा।सरकार के रहमो करम पर नहीं इंटरनेशनल बाजार में गेंहू की कमी है।किसान सस्ते में गेंहू न बेचे, इन सब बातों का ध्यान रखें और कटाई का ध्यान रखें। टिकैत ने कहा कि प्रेस को भी आजादी मिले बोलने की। सरकार किसी का गला न घोंटे।

ये कभी खत्म होता है क्या

उन्होंने कहा कि महंगाई सरकार के कंट्रोल में है। सरकार मंहगाई को बढ़ा-घटा सकती है। सरकार को गर्ल्स हॉस्टल बनना चाहिए। टिकैत ने कहा कि अभी एमएसपी पर कमेठी गठित नहीं हुई है। आंदोलन को लेकर कहा कि ये कभी खत्म होता है क्या।

पढ़ें-श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारत के साथ समुद्री सुरक्षा समझौतों से श्रीलंका की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

संबंधित समाचार