बाराबंकी: मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस प्रकरण में चार और आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रदेश के बहुचर्चित माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस प्रकरण में बुधवार को पुलिस ने चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन सभी पर गैंगस्टर पहले ही लगाया जा चुका है। अभी पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई ऐसे जघन्य अपराध भी हैं जिन …

बाराबंकी। प्रदेश के बहुचर्चित माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस प्रकरण में बुधवार को पुलिस ने चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन सभी पर गैंगस्टर पहले ही लगाया जा चुका है। अभी पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई ऐसे जघन्य अपराध भी हैं जिन पर 26-26 मुकदमे लखनऊ और बाराबंकी के थानों में दर्ज हैं।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को डॉ अलका राय और उनके सहयोगी चिकित्सक डॉक्टर एसएन राय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। बुधवार को पुलिस ने  लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर कॉलोनी के निवासी अभियुक्त डब्लू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता को दहिलामऊ से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है। उस पर लखनऊ और बाराबंकी के विभिन्न थानों में 26 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

इसी मामले में  कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को सुरेन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्रासन शर्मा, फिरोज कुरैशी पुत्र हसनैन कुरैशी निवासीगण यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर,  सलीम बेटा बदरुद्दीन शाह निवासी यूसुफपुर मगलबाजार थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, राजनाथ यादव पुत्र फुलेश्वर यादव निवासी अहिरौली पोस्ट हथनी थाना सरायलखन जनपद मऊ को असैनी मोड़, ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सफदरगंज पुलिस ने जिले के सफदर गंज थाना अंतर्गत रामपुर कटरा निवासी नूर आलम बेटा अमीर हसन को रामपुर कटरा जाने वाले मार्ग के परसा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें-बरेली: क्राइम कंट्रोल करने के लिए अब पुलिस की नजर किराएदारों पर, सभी का होगा सत्यापन, संजय नगर से हो चुकी है शुरूआत

संबंधित समाचार