56 दिन से लापता जयपुर की बहनें लखनऊ में मिलीं, पर्ची उछालकर बनाई थी भागने की प्लानिंग
लखनऊ। जयपुर की दो सगी बहनें 56 दिन पहले लापता हुईं और अब लखनऊ में मिली हैं। दोनों निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में एक कमरा लेकर रह रही थीं। दोनों राजधानी में डोर-टू-डोर घरेलू सामान बेच रही थीं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन से उतरते हुए CCTV फुटेज मिली थी, जो पुलिस के लिए …
लखनऊ। जयपुर की दो सगी बहनें 56 दिन पहले लापता हुईं और अब लखनऊ में मिली हैं। दोनों निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में एक कमरा लेकर रह रही थीं। दोनों राजधानी में डोर-टू-डोर घरेलू सामान बेच रही थीं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन से उतरते हुए CCTV फुटेज मिली थी, जो पुलिस के लिए मददगार साबित हुई। पिता के साथ बच्चियों को वापस जयपुर ले जाया जा रहा है। दोनों बहनों ने घर से भागते समय तीन पर्चियां उछालकर लखनऊ को चुना था। जयपुर के IPS अजय पाल लांबा ने इस संबंध में एक पोस्ट की है।
पाल ने लिखा, ‘आप सभी के सहयोग से गायब दोनों लड़कियां जयपुर पुलिस को लखनऊ में मिल गयी हैं। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।’
पिता अवधेश पुरोहित ने बताया
पिता अवधेश पुरोहित ने बताया कि बेटी भावना (17) और रमा (16) बीते 3 फरवरी से लापता थीं। भावना 12वीं और रमा 11वीं की स्टूडेंट हैं। 3 फरवरी की सुबह वह अपनी दोनों बेटियों को करतारपुरा स्थित स्कूल छोड़कर आए थे। सुबह करीब 10:30 बजे दोनों बहने तबीयत खराब होने का बहाना करके स्कूल से निकल गईं। बेटियों ने कॉल करके घर पर बताया था कि वो स्कूल टीचर चांद के घर नीट पेपर के सवालों पर बात करने जा रहीं हैं। दोपहर 1:30 बजे तक वापस लौट आएंगी। जिसके बाद दोनों घर नहीं लौटीं।

उन्होंने आगे कहा कि टीचर चांद से परिजनों ने संपर्क किया तो उसने बच्चियों के बारे में जानकारी नहीं होने की बताई। बेटियों का मोबाइल भी बंद था। दोनों बेटियों की महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगले दिन चांद के मोबाइल पर शिवानी वर्मा नाम से भावना ने कॉल किया। नानी की तबीयत खराब होने की कहकर रुपए मांगे और कुछ देर बाद कॉल काट दिया। मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर लखनऊ के टैक्सी ड्राइवर परशुराम यादव से बातचीत हुई। उसने गुमशुदा दोनों बहनों को ऑटो से चारबाग छोड़ना बताया। पुलिस टीम लखनऊ रवाना हो गई।
लखनऊ में दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की गई
पिता ने कहा लखनऊ में दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की गई। शहर के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों बच्चियां ट्रेन से उतरकर जाते हुए दिखाई दी थीं। कुछ देर दोनों वेटिंग रूम में रूकी थीं। जिसके बाद निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में एक पीजी में कमरा लेकर रूकीं। पीजी के बाहर एक ऑटो में सवार होकर जाने की भी CCTV फुटेज पुलिस को मिला।
पढ़ें-पठान की शूटिंग हुई पूरी, शाहरुख और दीपिका की ओपन हेयर लुक की फोटो हुई वायरल
