अयोध्या: राम की पैड़ी पर आयोजित पखावज महोत्सव में कलाकारों ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता बाबा रामशंकर दास उर्फ स्वामी पागलदास के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राम की पैड़ी पर आयोजित पखावज महोत्सव का मंगलवार रात समापन हो गया। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान देश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के …

अयोध्या। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता बाबा रामशंकर दास उर्फ स्वामी पागलदास के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राम की पैड़ी पर आयोजित पखावज महोत्सव का मंगलवार रात समापन हो गया। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान देश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ संत समाज भी शामिल हुआ।

संगीत नाटक अकादमी की तरफ से अयोध्या में पहली बार पखावज महोत्सव का अयोजन हुआ। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया की पहले दिन विजय रामदास, अजय रामदास व वैभव रामदास ने मृदंग त्रिवेणी की प्रस्तुति दी। शशिकांत पाठक पखावज वादन लखनऊ, भवानी शंकर कथक पखावज वादन मुंबई ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंगलवार को संगीत पाठक पटना द्वारा पखावज वादन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही अयोध्या के राजकुमार झा, मुंबई के अनिरुद्ध शिरके व वृंदावन के राधेश्याम शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें:-56 दिन से लापता जयपुर की बहनें लखनऊ में मिलीं, पर्ची उछालकर बनाई थी भागने की प्लानिंग

संबंधित समाचार