अयोध्या मासूम रेप कांड: सपा नेता पवन पांडेय ने मांगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने बुधवार को रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्ची के ताऊ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पवन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की पूरा परिवार सदमे में है और सरकार परिवार की सुध नहीं …

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने बुधवार को रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्ची के ताऊ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पवन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की पूरा परिवार सदमे में है और सरकार परिवार की सुध नहीं ले रहा है।

सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी व 25 लाख मुआवजा देते हुए तत्काल प्रभाव से इस दुष्कर्म में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रवक्ता राकेश यादव, महासचिव हामिद जाफर के अलावा कई सपा नेता मौजूद रहे।

अर्चना को मिला नवाब सिंह का समर्थन

समाज सेविका अर्चना तिवारी के धरने के तीसरे दिन गांधी पार्क पहुंचे समाजसेवी नवाब सिंह ने उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की सात साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले सरकार कुछ नहीं कर रही है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सीएम से मुलाकात के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: डीएम एसपी और जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण

संबंधित समाचार