बहराइच: रंजिश में दो समुदाय के बीच मारपीट, 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट होने लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के चरसांडा माफी गांव में बुधवार शाम को रंजिश में दो समुदाय के बीच …

मटेरा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट होने लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के चरसांडा माफी गांव में बुधवार शाम को रंजिश में दो समुदाय के बीच कहासुनी हो रही थी। कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक अमित सिंह समेत पुलिस टीम को गांव भेजा गया। पुलिस ने गांव निवासी अब्दुल वहीद, अब्दुल कलाम, अब्दुल करीम, अब्दुल सलाम और ऐलासापुर अगैया गांव निवासी पवन कुमार, अयोध्या प्रसाद, वंशराज, गोवर्धन, अखिलेश, विद्याराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करवाने के लिए की जाएगी खास व्यवस्था

संबंधित समाचार