हरोदई: आरपीएफ ने फर्जी ई-टिकट बनाने के आरोप में जनसेवा केंद्र के संचालक को किया गिरफ्तार
कछौना/हरदोई। बालामऊ आरपीएफ उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने बताया कि फर्जी आईडी से रेलवे ई टिकट बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन तहत मंगलवार को माधौगंज कस्बे में एक जन सेवा केंद्र संचालक की दुकान पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान जन सेवा केंद्र संचालक अभय कुमार द्विवेदी पुत्र शिव स्वरूप द्विवेदी …
कछौना/हरदोई। बालामऊ आरपीएफ उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने बताया कि फर्जी आईडी से रेलवे ई टिकट बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन तहत मंगलवार को माधौगंज कस्बे में एक जन सेवा केंद्र संचालक की दुकान पर छापेमारी की गई।
इस छापेमारी के दौरान जन सेवा केंद्र संचालक अभय कुमार द्विवेदी पुत्र शिव स्वरूप द्विवेदी उम्र 43 वर्ष निवासी कस्बा माधौगंज मोहल्ला किदवई नगर का कंप्यूटर चेकिंग के दौरान अवैध ई टिकट के कारोबार में संलिप्त पाया गया। यह अभियान टिकट दलाली के खिलाफ चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। बालामऊ आरपीएफ द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाई से फर्जी ई टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव, 20 मिनट तक हुई गुफ्तगू
