बरेली: व्यापारी के घर में हुई डकैती की एसपी देहात ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्योलड़िया, अमृत विचार। व्यापारी के घर पड़ी डकैती प्रकरण में बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित का बयान दर्ज किया, साथ ही तहरीर के मामले में भी परिजनों से मालूमात की। इसके साथ ही एसपी देहात ने छोटे बड़े बदमाशों के बारे में भी स्थानीय पुलिस से …

क्योलड़िया, अमृत विचार। व्यापारी के घर पड़ी डकैती प्रकरण में बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित का बयान दर्ज किया, साथ ही तहरीर के मामले में भी परिजनों से मालूमात की। इसके साथ ही एसपी देहात ने छोटे बड़े बदमाशों के बारे में भी स्थानीय पुलिस से जानकारी ली।

एसपी देहात ने पशु व्यापारी के घर पहुंचकर एक एक बिंदु की जांच पड़ताल की। उन्होंने उस रास्ते को भी देखा जहां से बदमाश आए या फिर गए थे। साथ ही सीढ़ी कहा से लाए और घर में जेवर आदि सामान कहां रखा था पता किया। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर लिखने वाले मोहम्मद शरीफ के बयान दर्ज किए। उन्होंने शरीफ से पता किया कि दरोगा ने तहरीर पूछकर लिखाई है।

इस पर शरीफ ने बताया कि पीड़ित ने जो बोला उसने वही लिखा है। दरोगा का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं था। इस मौके पर एसपी देहात ने प्रधान पति रविन्द्र कुमार के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने क्योलड़िया पुलिस को लताड़ लगाई। कहा कि अपराधियों तक पहुंचने की बात तो दूर अब तक कोई ठोस सबूत भी एकत्र नहीं किए जा सके हैं। यह गलत है। थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। 48 घंटे में घटना को खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

संबंधित समाचार