बरेली: अफीम, स्मैक बेचकर जुटा ली करोड़ों की संपत्ति
बरेली, अमृत विचार। मादक पदार्थ की तस्करी करके तीन भाईयों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है। उनके पास लग्जरी कारों का काफिला है और कई जगहों पर बेशकीमती मकान भी है। आरोपियों के खिलाफ गुमनाम शिकायत होने के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भमोरा का रहने वाला …
बरेली, अमृत विचार। मादक पदार्थ की तस्करी करके तीन भाईयों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है। उनके पास लग्जरी कारों का काफिला है और कई जगहों पर बेशकीमती मकान भी है। आरोपियों के खिलाफ गुमनाम शिकायत होने के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भमोरा का रहने वाला एक परिवार कुछ समय पहले ही सुभाषनगर के शांति विहार में रहने के लिए आया था। इस परिवार ने अफीम, स्मैक और अन्य मादक पदार्थो की तस्करी शुरू करके करोड़ों की संपति जुटा ली है। इनके पास बरेली समेत बदायूं में भी मकान है। आरोपियों के संबंध झारखंड के तस्करों से है।
बरेली में मादक पदार्थ आने के बाद तस्कर उसे दिल्ली, पंजाब और हरियाण में पहुंचाते है। गुमनाम शिकायत करने वाले ने बताया कि वह अपना नाम इसलिए नहीं खोल रहा है क्योंकि आरोपी उसको और उसके दोस्तों के साथ कोई अनहोनी करवा सकते है।
ये भी पढ़ें-
