बरेली:  कटौती के करंट से उपभोक्ता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती का खेल जारी है। आमजन के साथ ही बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। गर्मी के लिए पहले से तैयारियां नहीं करने का खामियाजा अब बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ …

बरेली,अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती का खेल जारी है। आमजन के साथ ही बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है।

गर्मी के लिए पहले से तैयारियां नहीं करने का खामियाजा अब बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। गर्मी शुरू होते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती शुरू हो गई है। फाल्ट तो कहीं अन्य दिक्कत बताकर बिजली गुल की जा रही है। जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है।

बुधवार को शहर के चौपुला चौराहा, कुतुबखाना रोड और सिविल लाइंस समेत किला के गढ़ी चौकी, संदल खा बजरियां समेत कई जगह बिजली कटौती की गई। वहीं सीबीगंज और मीरगंज समेत अन्य देहात के इलाकों में रात के समय विद्युत कटौती से छात्र परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि गर्मी को लेकर जर्जर तार और ट्रांसफार्मर को सही कराया जा रहा है। शासन से बजट आने के बाद अन्य काम भी पूरे करा दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: केंद्र व्यवस्थापकों से लिया जाएगा स्पष्टीकरण

संबंधित समाचार