IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चतुर गेंदबाजों वानिंदु हसरंगा (20 रन पर चार विकेट) और हर्षल पटेल (11 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शरफेन रदरफर्ड के 28 शाहबाज अहमद के 27 और दिनेश कार्तिक के आखिरी ओवर में छक्के-चौके की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यहां बुधवार को 2022 आईपीएल के छठे मैच …

मुंबई। चतुर गेंदबाजों वानिंदु हसरंगा (20 रन पर चार विकेट) और हर्षल पटेल (11 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शरफेन रदरफर्ड के 28 शाहबाज अहमद के 27 और दिनेश कार्तिक के आखिरी ओवर में छक्के-चौके की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यहां बुधवार को 2022 आईपीएल के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चार गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।

बेंगलुरु ने कोलकाता को 18.5 ओवर में 128 रन पर ढेर करने के बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम के ओस से भीगे मैदान में कुछ नाजुक पलों से गुजरते हुए आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर मैच समाप्त कर दिया। बेंगलुरु ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाकर अपने पहले दो अंक हासिल किये जबकि गत उपविजेता कोलकाता को पहली हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी और रणनीति के तहत खेलते हुए कोलकाता को शुरुआत से दबाव में रखा। परिणामस्वरूप कोलकाता ने लगातार अंतराल पर विकेट खोए और उसका वापस आना मुश्किल हो गया।

हसरंगा के चार ओवर में 20 रन पर चार और हर्षल के चार ओवर में 11 रन पर दो विकेट के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता 128 रन पर ऑलआउट हो गया। युवा गेंदबाज आकाशदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की और 3.5 ओवर में 45 रन पर तीन विकेट लिए। माेहम्मद सिराज को भी एक विकेट मिला। कोलकाता की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। आंद्रे रसेल ने एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 18 गेंदों पर सर्वाधिक 25 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर 13, जबकि पिछले मैच के हीरो आजिंक्य रहाणे 10 गेंदों पर नौ रन बना कर आउट हुए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में खेला गया मुकाबला भले ही कम स्कोर का रहा, लेकिन इसमें फुल रोमांच देखने को मिला। आखिरी ओवर तक गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत हुई है। सीनियर प्लेयर दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में पहले छक्का, फिर चौका लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी 3 ओवर में सिर्फ 24 रनों की जरूरत थी, लेकिन लगातार गिरते विकेट की वजह से आरसीबी दबाव में दिखी और केकेआर को वापसी का मौका मिला।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कच्छा-बनियान में आए 5 डकैत, परिवार को बंधक बनाकर लाखों पर किया हाथ साफ

संबंधित समाचार