बरेली: भूमाफिया के कब्जों से छुड़ाएंगे गौशाला व चारागाह की जमीनें-धर्मपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पशुधन एवं दुग्ध विकास के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार उन्हें चुनौती पूर्ण विभाग जरूर मिले हैं लेकिन उसे चुनौती नहीं मानते हैं। इस बार समय की कोई सीमा नहीं है। जिन गोशालाओं, चारागाह की जमीनों पर भूमाफिया ने कब्जा किया है। उन जमीनों …

बरेली, अमृत विचार। पशुधन एवं दुग्ध विकास के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार उन्हें चुनौती पूर्ण विभाग जरूर मिले हैं लेकिन उसे चुनौती नहीं मानते हैं। इस बार समय की कोई सीमा नहीं है। जिन गोशालाओं, चारागाह की जमीनों पर भूमाफिया ने कब्जा किया है।

उन जमीनों को कब्जामुक्त कराकर उसमें गोवंशों के लिए चारा उगाएंगे। जल्द इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रणनीति बनाकर मुख्य सचिव के स्तर से सभी डीएम को आदेश जारी कराएंगे। गौशालाओं को व्यवस्थित करेंगे। हर न्याय पंचायत में खुली गौशाला का निर्माण कराने पर जोर रहेगा। धर्मपाल सिंह ने बुधवार देर शाम बदायूं रोड पर हुए स्वागत समारोह में पत्रकारों से बात की। इस दौरान मेयर डा उमेश गौतम, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 10 माह बाद पकड़ा गया पत्नी का हत्याराेपी

संबंधित समाचार