आज का राशिफल।31मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आपका मन आज थोड़ा विचलित रहेगा। वाणी में संयम रखें। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिए। संपत्ति के दस्तावेजों को संभाल कर रखें। अत्यधिक श्रम करने के कारण आपको थकान महसूस होगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। वृष आज नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। …

मेष

आपका मन आज थोड़ा विचलित रहेगा। वाणी में संयम रखें। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिए। संपत्ति के दस्तावेजों को संभाल कर रखें। अत्यधिक श्रम करने के कारण आपको थकान महसूस होगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृष

आज नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी यश प्राप्त होगा। मित्रों से सुखद समाचार मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से अपने संबंध मधुर रखें।

मिथुन

आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान न दें। संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार प्राप्त होगा। परिवार में कुछ कलह हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित रहेंगे।

कर्क

आज धैर्यपूर्वक निर्णय न लेने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। दूसरों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में तालमेल को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह

आज दिन की शुरुआत में आलस्य हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

कन्या

आज बुद्धिमान व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होने के योग बन रहे हैं। कानूनी अड़चनों को दूर करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों को आप काफी समय देंगे।

तुला

आज उधार लिया हुआ धन वापस लौटा सकते हैं। सेहत के मामले में काफी फिट रहेंगे। पुराने कार्यों को पूरा करने की चिंता रहेगी। विदेश से नए जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार को आप काफी महत्व देंगे।

वृश्चिक

आज घर के माहौल में थोड़ी गम्भीरता रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों के सामने अपनी बातें खुलकर रखें। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

धनु

आज बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी चाहिए। दुविधा के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। परिजनों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा।

मकर

आज अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर होंगे। जॉब की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। पारिवारिक सुखों का भरपूर आनन्द लेंगे।

कुंभ

आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। चलते हुए कार्यों में बाधा आ सकती है। लोग आपका मनोबल भी गिराने का प्रयास कर सकते हैं। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। आज उधार लेन-देन से बचें।

मीन

आज अपने अधिकारियों की अवमानना न करें। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। रुचिपूर्ण कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। निम्न रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है।