बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। हादसा पर बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्थित हाथी का पुरवा गांव के समीप हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चौथे का इलाज लखनऊ ट्रामा …

बाराबंकी। बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। हादसा पर बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्थित हाथी का पुरवा गांव के समीप हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चौथे का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा था। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव के पास मुड़ रहे डंपर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला।

सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने 30 साल के इरशाद खान, 32 साल के अबूबकर राइन, 33 साल के लुकमान राइन को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे कार सवार इमरान को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा। जहां इलाज के दौरान इमरान की भी मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी होते ही प्रतापगढ़ जिले से मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पढ़ें- लखनऊ: पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की प्रॉपर्टी पर चलेगा योगी का बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया जाएगा ध्वस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता