बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने गोरेगांव के एक व्यापारी के खिलाफ, कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी व्यापारी ने एक्ट्रेस से फिल्म प्रोडक्शन हाउस के 4.14 करोड़ रूपये का निवेश करवाया। रिमी सेन ने आरोप लगाया है कि, अब आरोपी ने उनके …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने गोरेगांव के एक व्यापारी के खिलाफ, कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी व्यापारी ने एक्ट्रेस से फिल्म प्रोडक्शन हाउस के 4.14 करोड़ रूपये का निवेश करवाया। रिमी सेन ने आरोप लगाया है कि, अब आरोपी ने उनके साथ सभी तरह से बातचीत भी बंद कर दी है।

वहीं इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने अभिनेत्री से नए बिज़नेस वेंचर में निवेश करने पर 28 से 30 फ़ीसदी रिटर्न की ऑफर दिया। अधिकारी ने कहा कि, “उस समय आरोपी ने अभिनेत्री को सिक्योरिटी के रूप में 3।50 करोड़ रूपये का चेक भी दिया था।”

रिमी सेन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें व्यास पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यास से संपर्क करने की कोशिश की, उसके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद हैं। पुलिस इस मामले में जांच और आरोपी की तलाश कर रही है।

पढ़ें-आगरा: फोन चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव