कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। स्पेन फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी (Carlo Ancelotti) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रियल मैड्रिड ने बुधवार को पुष्टि की और कहा कि कोच कार्लो एंसेलोटी कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने 62 वर्षीय एंसेलोटी की स्थिति को बताए बिना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह खबर दी। …

मैड्रिड। स्पेन फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी (Carlo Ancelotti) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रियल मैड्रिड ने बुधवार को पुष्टि की और कहा कि कोच कार्लो एंसेलोटी कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने 62 वर्षीय एंसेलोटी की स्थिति को बताए बिना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह खबर दी।

उल्लेखनीय है कि स्पेन में कोविड -19 से संक्रमित लोगों के लिए नियम सोमवार को बदल गए हैं। सैद्धांतिक रूप में यदि एंसेलोटी में वायरस के केवल हल्के लक्षण दिखाई देता है या इस वायरस के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, तो उन्हें सात दिनों के लिए क्वारंटीन में नहीं रहना पड़ेगा। वह सामाजिक दूरी बनाए रख कर काम कर सकते हैं।

सुरक्षा के तौर पर उन्हें फेस-मास्क पहनना पड़ेगा, लेकिन उनकी नौकरी की प्रकृति को देखते हुए हालांकि यह संभव नहीं लगता है। ऐसी संभावना है कि वह शनिवार को सेल्टा वीगो से दूर रियल मैड्रिड के ला लीगा मैच को मिस करेंगे और एगले हफ्ते लेल्सी में खेले जाने वाले चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मैच को भी मिस करेंगे।

ये भी पढ़ें : Miami Open : मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची जेसिका पेगुला, अब इगा स्वियातेक से भिड़ेंगी

संबंधित समाचार