रायबरेली: देर रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात के साथ उड़ाई नकदी, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रात के अंधेरे में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात और नकदी उठा ले गए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे चौहानन मजरे ऊंचाहार देहात निवासी महेंद्र सिंह के यहां रात के अंधेरे में चोर छत के रास्ते घर …

रायबरेली। रात के अंधेरे में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात और नकदी उठा ले गए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे चौहानन मजरे ऊंचाहार देहात निवासी महेंद्र सिंह के यहां रात के अंधेरे में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए।

घर के एक कमरे में जाकर चोरों ने अलमारी तोड़ दी और उसमे रखे सोने चांदी के आभूषण व एक लाख रुपए उठा ले गए है। गुरुवार को परिजन सुबह जब सोकर उठे तो अलमारी टूटी हुई देखकर दंग रह गए। उसके बाद गांव के लोगों  की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ित महेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी गए आभूषण की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी,नहीं रहना पड़ेगा क्वारंटाइन, जानिए क्यों

संबंधित समाचार