लखनऊ: योगी सरकार 2.0 में दिखी सख्ती, टाइम पर नहीं पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी तो अपर मुख्य सचिव ने गेट पर लगवाया ताला
लखनऊ। सीएम योगी ने अपनी कमान कस ली है। यह न केवल बदमाशों के लिए है बल्कि स्ट्रिक्ट रूल अब अधिकारीयों और कर्मचारियों पर भी लागी होंगे। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगर अफसर व कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचते हैं …
लखनऊ। सीएम योगी ने अपनी कमान कस ली है। यह न केवल बदमाशों के लिए है बल्कि स्ट्रिक्ट रूल अब अधिकारीयों और कर्मचारियों पर भी लागी होंगे। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगर अफसर व कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच लखनऊ में आज अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार सिंह ने वन विभाग के दफ्तरों का निरीक्षण किया।
वन विभाग निदेशालय पहुंचे अपर मुख्य सचिव का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया जब मुख्यालय के 4 दर्जन से अधिक कर्मचारी नदारद थे। वन मुख्यालय के कैंपस में अपर मुख्य सचिव की गाड़ी देख कर कर्मचारी बाउंड्री कूद कर दाखिल होते देखे गए।
बाउंड्री कूदते हुए देखकर अपर मुख्य सचिव ने वहां कर्मचारियों को फटकार लगाई। वह सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कराया, साथ ही साथ वन निगम मुख्यालय के मेन गेट पर ताला लगवा दिया।
यही नहीं एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी से अपर मुख्य सचिव ने उनके लेट होने का कारण पूछा तो उन्होंने सूबे के उपमुख्यमंत्री का नाम लेकर अपने आप को बचाने का प्रयास किया। बस फिर क्या था अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने उनको जबरदस्त फटकार लगाई और पूछा कि कैसे लेट हुए?
उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम के काफिले के जाम में मैं फंस गया था। तमाम तरीके के बहानो को सुनकर अपर मुख्य सचिव ने सभी को फटकारा और समय से दफ्तर पर पहुंचने की हिदायत दी।
अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह ने बताया कई कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगवा दिया गया है। एमडी को इस बाबत कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है।
पढ़ें- बरेली: नौगवां में मिला शव रहपुरा के पूरनलाल का निकला, कल घर से नौकरी के लिए निकले, मगर पहुंचे नहीं
