राजामौली को सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक मानती हैं कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने प्रशंसा में कहा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दक्षिण भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली को महान भारतीय फिल्म निर्देशक मानती है। एसएस राजामौली निर्देशित ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कंगना रनौत ने अभी यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह राजामौली की तारीफ करती नहीं थक रही …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दक्षिण भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली को महान भारतीय फिल्म निर्देशक मानती है। एसएस राजामौली निर्देशित ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कंगना रनौत ने अभी यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह राजामौली की तारीफ करती नहीं थक रही हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, एसएस राजामौली सर ने साबित कर दिया है कि वह अब तक के सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा कि, राजमौली ने कभी भी असफल फिल्म नहीं दी है, फिर भी उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी सफलता नहीं है बल्कि एक कलाकार के रूप में उनकी विनम्रता, एक व्यक्ति के रूप में सादगी और अपने राष्ट्र और उनके धर्म के लिए उनका महान प्रेम है। आप जैसा रोल मॉडल पाकर बहुत अच्छा लगा सर। ईमानदारी से आपकी प्रशंसक।

गौरतलब है कि ‘आरआरआर’ एक एक्शन एंटरटेनर है जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें-चित्तौड़गढ में 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार