बुलंदशहर: प्यार का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया, फिर करवाया गैंगरेप, दर्ज हुई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक नाबालिग दलित युवती को गांव का ही गैर समुदाय का युवक अपने साथ भगा कर ले गया और उसके साथ रेप किया। इस बात की रिपोर्ट लड़की के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखवाई लेकिन जब लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए तो उसने …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक नाबालिग दलित युवती को गांव का ही गैर समुदाय का युवक अपने साथ भगा कर ले गया और उसके साथ रेप किया। इस बात की रिपोर्ट लड़की के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखवाई लेकिन जब लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए तो उसने सच बताया।

पीड़िता ने कहा कि, भगाने वाले लड़के और उसके दो साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता के बयान के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ये मामला पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 26 मार्च को गांव का ही एक लड़का, नाबालिग दलित युवती को भगा कर ले गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

प्रभारी SSP सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शुरुआत में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए लड़की को भगाने की तहरीर दी गई थी, इसमें मुकदमा कायम किया गया, बाद में 164 के बयान की जांच में स्पष्ट हुआ कि लड़की के साथ दुष्कर्म और घटना में दो लोग और शामिल थे, जिसके आधार पर मुकदमा तरमीम कर कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें-बीजेपी शिवपाल सिंह यादव को भेज सकती है राज्यसभा, सीएम योगी से मुलाकात के बाद चढ़ा सियासी पारा

संबंधित समाचार