आजमगढ़: SP बने मसीहा, सिपाहियों को भेज कर कराया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 साल के वैभव मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्लड की जरूरत पूरी न होने पर उसके मित्रों ने ट्विटर के माध्यम से एसपी से मदद की गुहार लगाई थी। SP अनुराग आर्य के प्रयास से सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज …

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 साल के वैभव मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्लड की जरूरत पूरी न होने पर उसके मित्रों ने ट्विटर के माध्यम से एसपी से मदद की गुहार लगाई थी। SP अनुराग आर्य के प्रयास से सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज शुरू हो गया है। एसपी ने अपने स्कॉर्ट के दो सिपाहियों को भेज कर रक्तदान कराया, युवक का इलाज तो शुरू हो गया है मगर अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक को परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। ज्यादा चोट लगने से हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल ब्लड की व्यवस्था का निर्देश दिया। राहुल का Blood Group (O- Negative) था। जिसके चलते परिजन व उसके मित्र लाख प्रयास के बाद भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे।

जिस पर घायल के एक मित्र ने ट्विटर पर (O- Negative) ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई और उसे एसपी के ट्विटर अकाउंट से भी टैग कर दिया। जिस पर एसपी अनुराग आर्य ने अपने स्कॉर्ट के दो सिपाहियों विनोद चौधरी व दिनेश कुमार को ब्लड देने के लिए भेजा। दोनों के ब्लड देने के बाद राहुल मिश्रा का इलाज शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-शीत युद्ध के दौरान US मीडिया ने भारत पर अमेरिकी सरकार की नीति का मोटे तौर पर किया पालन

संबंधित समाचार