मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने मोटरसाइकिल पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर में गुरुवार को कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते मुरादाबाद में भी जिला व महानगर कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष असलम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर में गुरुवार को कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते मुरादाबाद में भी जिला व महानगर कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

गुरुवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी चौमुखापुल स्थित पूरानी तहसील पर पहुंचे और मोटरसाइकिल पर गैंस सिलेंडर रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि भाजपा की सरकार में सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सरसों के तेल के दाम बढ़ते ही जा रहे है।

इसके अलावा रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि की जा रही है। महंगाई के कारण गरीब लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि लगातार महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल ने शतक लगा दिया है। जबकि उज्जवला योजना के अंतर्गत मिलने वाले सिलेंडर में दोबारा गैंस डलवाना भी दुश्वार हो गया है।

सिलेंडर एक हजार से अधिक का हो गया है। घरेलू सामान घी, तेल, दाल के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार में सिलेंडर की कीमत 300 होने के बाद भाजपाइयों को महंगाई लगती थी। सिलेंडर सीने पर रखकर घूमते थे, अब उन्हें महंगाई दिखाई नही देती। महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर वर्ग के लोग अपना गुजर-बसर कर लेते थे, लेकिन जब से भाजपा की सरकार देश में आई है, तब से सिर्फ अमीरों की मौज आ रही है।

भाजपा सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही, जिससे गरीब व किसान का भला हो। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सकरार का उत्पीड़न बर्दाशत नहीं करेगी और कांग्रेस गरीबों व मजलूमों की आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, अफजल साबरी, भारतीय परवेज इस्लाम, अफसर खान, दानिश कुरैशी व मोहम्मद सलमान शामिल रहे।

संबंधित समाचार