अयोध्या: वनरोज से टकराकर खाई में गिरा पुलिस का वाहन, चौकी प्रभारी हुआ घायल
अयोध्या। मवई-पटरंगा संपर्क मार्ग पर बुधवार की रात पटरंगा थाना के चौकी प्रभारी थाने से मथुरा का पुरवा चौकी आ रहे थे कि रास्ते में मखदूमपुर गांव के निकट शारदा सहायक नहर के पास रात में वनरोज से टकराकर उनका वाहन नीचे खाई में जा गिरा। पानी युक्त खाई में गिरे वाहन को निकाला गया …
अयोध्या। मवई-पटरंगा संपर्क मार्ग पर बुधवार की रात पटरंगा थाना के चौकी प्रभारी थाने से मथुरा का पुरवा चौकी आ रहे थे कि रास्ते में मखदूमपुर गांव के निकट शारदा सहायक नहर के पास रात में वनरोज से टकराकर उनका वाहन नीचे खाई में जा गिरा। पानी युक्त खाई में गिरे वाहन को निकाला गया और चौकी प्रभारी को इलाज के लिए पहुंचाया गया।
पटरंगा थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव किसी मामले की चार्जशीट दाखिल करने के लिए पटरंगा थाना बुधवार की रात को गए थे। अपना काम पूरा करते करते उनको रात में 1 बज गया। उसके बाद वह पुन: चौकी पर जाने के लिए रात में ही अकेले बोलेरो से निकल पड़े। रास्ते में पटरंगा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के पास से निकली शारदा सहायक नहर के पास पहुंचते ही उनका वाहन वनरोज से टकरा गया और अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
गहरी खाई में पानी भी भरा हुआ था। उनका आधा वाहन पानी में डूब गया था। घटना की जानकारी थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। किसी प्रकार चौकी प्रभारी को उसमें से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी मवई ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अपने चौकी वापस चले आए। क्रेन बुलाकर रात में ही बोलेरो को बाहर निकलवा कर चौकी पर लाया गया।
चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि वाहन वनरोज से टकराने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। फिलहाल अधिक चोटें नहीं आई हैं।
पढ़ें- बरेली के नकली रसगुल्लों की उत्तराखंड में सप्लाई, पुलिस ने पकड़े 6 क्विंटल नकली रसगुल्ले
