अलीगढ़: कलह के चलते मां ने की आत्महत्या, मौत की खबर सुनते ही बेटे ने भी लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। महानगर के गांधीपार्क इलाके में दो लोगों की आत्महत्या की घटना का मामला सामना आया हैं। एक जगह महिला ने और एक स्थान पर युवक ने आत्महत्या की है। दोनों मामलों की खबर मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांधीपार्क के राठी नगर की 40 साल मिथलेश के पति …

अलीगढ़। महानगर के गांधीपार्क इलाके में दो लोगों की आत्महत्या की घटना का मामला सामना आया हैं। एक जगह महिला ने और एक स्थान पर युवक ने आत्महत्या की है। दोनों मामलों की खबर मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांधीपार्क के राठी नगर की 40 साल मिथलेश के पति की मौत हो चुकी है। विवाद हुआ था जिसके चलते मिथलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मिथलेश मजदूरी कर अपने दो बच्चों की परवरिश करती थीं।

जानकारी से पता चला की मंगलवार को किसी बात पर मिथलेश का परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। जिसके बाद युवती ने जहर खा लिया जिसके बाद मिथलेश की तबियत बिगड़ी तो तत्काल उसे रामघाट रोड के नर्सिंग होम में लाया गया।

मगर वहां बुधवार सुबह मौत हो गई। इधर, रामबाग कॉलोनी गली नंबर 4 में 19 साल बादल बेटा राकेश सिंह ने आत्महत्या की है। बताया गया है कि खुद बादल तालानगरी की फैक्टरी में नौकरी करता था, जबकि पिता नोएडा में काम करते हैं। मां की जहर पीने के कारण मौत हो चुकी है।

जिसके बाद बेटे ने मंगलवार को फैक्टरी से लौटकर आने के बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली। रात में चाचा की नजर जब कमरे में बादल के शव पर पड़ी तो शोर मचाया। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बादल की मौत पर भी पुलिस वालो को तनाव का कारण बताया गया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: कार का टायर चेक कर रहे युवक की डीसीएम की चपेट में आने से हुई मौत

संबंधित समाचार